Share:

पापा, मैं सबसे ज्यादा आपसे प्यार करती हूँ

 

पापा, मैं सबसे ज्यादा आपसे प्यार करती हूँ


पापा, मैं सबसे ज्यादा आपसे प्यार करती हूँ,
पर आज भी मैं आपके प्यार को तरसती हूँ।


जन्म लिया जब से, तिरस्कार ही पाया है,
चुनौतियों ने हर पल मुझको डराया है।
मिटाने की कोशिशें हुईं चहुं ओर से,
पर आपके स्नेह ने ही मुझे बचाया है।
खुद को आपके चरणों में अर्पण करती हूँ,
पर आज भी मैं आपके प्यार को तरसती हूँ।


भाई के हिस्से में नए-नए उपहार आए,
मेरे हिस्से में उसके पुराने खिलौने आए।
खता उसकी थी, पर सजा मैंने पाई,
उसके हर हठ, हर सपने पूरे किए जाए।
इस बेरुखी को खामोशी से सहती हूँ,
पर आज भी मैं आपके प्यार को तरसती हूँ।


पढ़ने की चाह में कितने हाथ जोड़े मैंने,
शिक्षा और खेल भी अपनों के लिए छोड़े मैंने।
सपने टूटे, फिर भी 'मान' का साथ न छूटा,
अनचाहे रिश्तों के बंधन भी तोड़े मैंने।
मैं खुद को आप पर बोझ ही लगती हूँ,
पर आज भी मैं आपके प्यार को तरसती हूँ।


छोटी-छोटी बातों पर पाबंदियाँ लगाई गईं,
मुझे ही हमेशा तहजीब सिखाई गई।
दुनिया की झूठी सोच का हवाला देकर,
मेरी ही उड़ानों पर रोक लगाई गई।
इन बंदिशों की आग में हर पल तड़पती हूँ,
पर आज भी मैं आपके प्यार को तरसती हूँ।


वक्त से पहले अनचाहे को सौंप दी गई,
रिश्तों के उस गहरे दलदल में झोंक दी गई।
जिम्मेदारियों के बोझ तले दब गई खुशियाँ,
मेरे अरमानों की आवाज़ वहीं रोक दी गई।
आपके इस रूखेपन से मैं सिसकती हूँ,
पर आज भी मैं आपके प्यार को तरसती हूँ।
जो माँगा आपसे, वो कभी मिल न पाया,
दुनिया की खातिर आपने मेरा सपना मिटाया।
फिर भी उम्मीद है कि एक दिन समझेंगे आप,
यही सोचकर मैंने अपना हर रिश्ता निभाया।
आपकी खुशियों के लिए ही रब से दुआ करती हूँ,
पर आज भी मैं आपके प्यार को तरसती हूँ।

🙏जय हिन्द🙏

आपका अपना 

अहसास डायरी ✍️ 


● कविता की कौन सी पंक्ति ने आपके दिल को सबसे ज्यादा छुआ ?

● क्या आपने अपने आस-पास किसी 'बेटी' को इन हालातों से लड़ते देखा है ?

● एक पिता और बेटी के रिश्ते को समाज की 'झूठी सोच' से बचाने के लिए क्या बदलाव जरूरी हैं ?

● "मैं खुद को आप पर बोझ ही लगती हूँ" — एक बेटी के मन में यह भाव आना समाज की हार है या परिवार की ?

● सब कुछ सहने के बाद भी बेटी पिता की खुशी के लिए दुआ करती है। इस अटूट प्रेम के बारे में आप क्या कहना चाहेंगे ?

● नीचे कमेंट्स में अपनी अहसास साझा करें।


Comments

  1. Sneha kumari07:15

    I love my papa ❤️ ♥️ saare father aise nahi hote hai.

    ReplyDelete

Post a Comment

अपने विचार लिखिए 🤔
अपने अहसास साझा कीजिए 🤝🤗
अपना आशीर्वाद दीजिए 🙌

Popular posts from this blog

Ahasas Diary: Hamare Dil Se Aapke Dil Tak अहसास डायरी: हमारे दिल से आपके दिल तक

रिश्ते की उलझन : दोस्त या प्यार

मां का आंचल: बचपन की यादें