Share:

खूबसूरती, शब्दों में गढ़ना चाहता हूँ


खूबसूरती
( शब्दों में गढ़ना चाहता हूँ )

तेरी खूबसूरती, शब्दों में गढ़ना चाहता हूँ

मैं तुम्हें रूह से महसूस करना चाहता हूँ,

तेरी खूबसूरती, शब्दों में गढ़ना चाहता हूँ।

आँखों की उन मासूम अदाओं को,

उनमें सिमटी हसीन फिजाओं को,

सागर में दबी इन भावनाओं को,

पलकों में छिपे सपनों की सफलताओं को,

मंज़िल की हर सीढ़ी साथ चढ़ना चाहता हूँ,

तेरी खूबसूरती, शब्दों में गढ़ना चाहता हूँ।

लबों की वो मखमली कोमलता,

बातों में बसी वो सहज सरलता,

पावन मन की वो निर्मलता,

ज़िन्दगी की ये सादगी और सौम्यता,

मैं तुम्हारी शख्सियत पढ़ना चाहता हूँ,

तेरी खूबसूरती, शब्दों में गढ़ना चाहता हूँ।

कोयल सी मीठी है तुम्हारी वाणी,

नूर से लबरेज़ है तुम्हारी जवानी,

अदा है तुम्हारी सबसे निराली,

तुम हो मेरे ख़्वाबों की रानी,

मैं तेरे लिए जग से लड़ना चाहता हूँ,

तेरी खूबसूरती, शब्दों में गढ़ना चाहता हूँ।

ज़ुल्फों से जब अंधियारा छाने लगा,

यक़ीन मानो, वो अंधेरा भी भाने लगा,

बिंदिया का नूर राह दिखाने लगा,

तुझे देख तो चाँद भी शर्माने लगा,

मैं उम्र भर तेरे साथ चलना चाहता हूँ,

तेरी खूबसूरती, शब्दों में गढ़ना चाहता हूँ।

हाथों में खनकते सुंदर से साज़,

संगमरमर सा बदन, मेरा प्यारा ताज,

तेरी सादगी पर हमें है बड़ा नाज़,

तुम हो परियों की महफ़िल की सरताज,

मैं तेरे संग जीना-मरना चाहता हूँ,

तेरी खूबसूरती, शब्दों में गढ़ना चाहता हूँ।


🙏 जय हिंद  🙏



आपका अपना 

अहसास डायरी ✍️ 



● क्या आपको भी लगता है कि सादगी ही असली खूबसूरती है ?

● इस कविता में आपको सबसे प्यारा शब्द या लाइन कौन सी लगी ?

● या आपको भी लगता है कि सादगी ही सबसे बड़ा श्रृंगार है ?

● इस कविता को पढ़कर आपके मन में पहला शब्द क्या आया ? (जैसे: लाजवाब, रूहानी या सुंदर)

● यह कविता पढ़ते हुए आपको किसकी याद आई ? (उन्हें टैग करें या नाम लिखें)

● नीचे कमेंट्स में अपनी अहसास साझा करे।


Comments

  1. Anonymous10:35

    BUBU

    ReplyDelete
  2. आद्या14:42

    कोइ इतनी भी खूबसूरत नही होता है
    इमेजिन करके लिखे हों ना

    ReplyDelete

Post a Comment

अपने विचार लिखिए 🤔
अपने अहसास साझा कीजिए 🤝🤗
अपना आशीर्वाद दीजिए 🙌

Popular posts from this blog

Ahasas Diary: Hamare Dil Se Aapke Dil Tak अहसास डायरी: हमारे दिल से आपके दिल तक

रिश्ते की उलझन : दोस्त या प्यार

मां का आंचल: बचपन की यादें