Share:

मोहब्बत का मीठा सफ़र (चॉकलेट डे)

 


★मोहब्बत का मीठा सफ़र★


ज़िंदगी की राहों में, तेरा साथ ज़रूरी है,

बिना तेरे तो हर खुशी, थोड़ी अधूरी है।

जैसे चॉकलेट की मिठास, घुल जाती है बातों में,

वैसे ही तेरी यादें महकती हैं, मेरी इन रातों में।

कभी खट्टी, कभी मीठी, ये अपनी यारी है,

पर सच कहूँ तो, ये दुनिया से प्यारी है।


नज़रें मिलें तो दिल, ज़ोरों से धड़कता है,

तेरी एक मुस्कान के लिए, ये दिल तरसता है।

आओ आज इस मिठास में, हम खो जाते हैं,

दुनिया को भूलकर, बस एक-दूसरे के हो जाते हैं।

कल की फिक्र छोड़ो, आज का ये लम्हा जीते हैं,

प्यार की इस महफ़िल में, चलो ज़हर भी मीठा पीते हैं।



🙏 जय हिंद 🙏

आपका अपना
अहसास डायरी ✍️

● यह कविता आपको कैसी लगी ?
● आपकी जिंदगी में भी कोई ऐसा/ ऐसी है?
   जिनको आप चॉकलेट डे विश करना चाहते है?
● अगर आपको किसी को अपनी दिल की हाल बयां करना हो, तो हमारे जरिए बोल दीजिए। उनको ये पोस्ट डेडिकेट या शेयर कीजिए।
● नीचे कमेंट में अपनी अहसास साझा करें।


Comments

  1. Jyotsna05:46

    Duniya ko bhulkr ek duje ke ho jate h

    Bahut khoob 👌
    🍫

    ReplyDelete

Post a Comment

अपने विचार लिखिए 🤔
अपने अहसास साझा कीजिए 🤝🤗
अपना आशीर्वाद दीजिए 🙌

Popular posts from this blog

Ahasas Diary: Hamare Dil Se Aapke Dil Tak अहसास डायरी: हमारे दिल से आपके दिल तक

रिश्ते की उलझन : दोस्त या प्यार

मां का आंचल: बचपन की यादें