अनकहा अहसास
अनकहा अहसास
गले मिलने का ये हुनर, बड़ा कमाल होता है,
बिना बोले ही हर दर्द का, ये जवाब होता है,
दूरियाँ मिट जाती हैं, जब दिल करीब आते हैं,
एक दूजे की बाहों में, सारे गम खो जाते हैं,
रिश्तों की गर्माहट है इसमें, और है सच्चा अहसास,
जब तू करीब होता है, तभी तो दिन होता है खास,
धड़कनों का शोर थम जाए, ऐसी ये मुलाक़ात है,
गले लगाकर देखो, इसमें छिपी पूरी कायनात है।
🙏 जय हिंद 🙏
आपका अपना
अहसास डायरी ✍️
● यह कविता आपको कैसी लगी ?
● अपने आसपास के लोग, जिनको आपके साथ की जरूरत हो, उन्हें अनकहा अहसास जरूर दीजिए।
● नीचे कमेंट में अपनी अहसास साझा करें।



🤗
ReplyDeleteI 🤗 You
ReplyDelete