तेरे सादगी को ( शब्दों से सजाना चाहती हूँ )
★ तेरे सादगी को ★
( शब्दों से सजाना चाहतीं हूँ )
तेरे लबों पे वो प्यारा सा मुस्कान,
बातों में बसे वो सीधा सादा पहचान,
तेरे मन के वो साफ़ और सच्चे उड़ान,
ज़िन्दगी की ये सादगी, तू ही है मेरी जान,
मैं तेरे शख्सियत को गहराई से पढ़ना चाहती हूँ,
तेरे सादगी को,
अपने शब्दों से सजाना चाहती हूँ...!
तेरे आँखों में जो गहरा समझदारपन है,
मुश्किलों में भी जो तेरा शांत मन है,
तूने जो थामा मेरी ये ज़िम्मेदारी है,
सच कहूँ तो तेरा ये सादगी ही प्यारी है,
मैं तेरे साथ हर मुश्किल से लड़ना चाहती हूँ,
तेरे सादगी को,
अपने शब्दों से सजाना चाहती हूं...!
तेरे दिल में बसे उस सच्चे प्यार को,
मेरे लिए धड़कते तेरे हर एक एहसास को,
मुझ पर किए गए तेरे उस अटूट विश्वास को,
मैं हर पल हर लम्हा तुझमें ढलना चाहती हूँ,
तेरे सादगी को,
अपने शब्दों से सजाना चाहती हूँ...!
तेरा हाथ थामना जैसे कोई दुआ मिल जाना,
भटके हुए मुसाफिर को घर का पता मिल जाना,
तेरे एक हँसी में छुपा है मेरी सारा संसार,
जैसे पतझड़ के बाद आई हो पहली बहार,
मैं तेरे साये में उम्र भर ठहरना चाहती हूँ,
तेरे सादगी को,
अपने शब्दों से सजाना चाहती हूँ...!
पुरानी यादें जब हमें फिर से हंसाएंगे,
तब मेरी ये बातें तेरे कानो में गुनगुनाएंगे
जब तक है साँस, तू ही मेरे पास रहेगा,
मैं आखिरी पल तक तेरा हाथ पकड़ना चाहती हूँ,
तेरे सादगी को,
अपने शब्दों से सजाना चाहती हूँ...!
🙏 जय हिंद 🙏
आपका अपना
अहसास डायरी ✍️
● चेहरे की चमक तो वक्त के साथ ढल जाएगी, पर मन की सच्चाई हमेशा साथ रहती है। मेरी इस कविता की कौन सी लाइन आपके दिल के सबसे करीब लगी ?
● आपके हिसाब से एक रिश्ते में सबसे जरूरी क्या है प्यार, सादगी या भरोसा ?
● सादगी या खूबसूरती ? आपको इस कविता में क्या ज्यादा पसंद आया ?
● आपकी नजर में एक परफेक्ट पार्टनर की सबसे बड़ी खूबी क्या होनी चाहिए ?
● कमेंट्स में अपनी अहसास साझा करें ।







Most important in a relationship is Respect & loyalty
ReplyDeleteLovely 😍
ReplyDeleteखूबसूरती तो हर कोई देख लेता है,
ReplyDeleteपर मुझे उनकी सादगी से प्यार है।❤️