खूबसूरत लम्हें
तू गुल बने, मैं गुलिस्ता बन जाऊँ,
तू रूठे, मैं प्यार से तुझे मनाऊँ,
तुझे जब तन्हा लगे,
मैं हर पल साथ नजर आऊं,
गीत सुनना चाहे अगर तू,
मैं बीते कल की यादों में ले कर जाऊँ,
ऐ दोस्त मान भी जाओ,
मैं तुझ पर अपनी जान लुटाऊं,
दोस्ती की मंजिल में,
साथ जिंदगी जीने की वजह बताऊ,
दोस्ती हो गई तुमसे इस कदर,
मैं तेरे लिए अब हद से गुजर जाऊँ,
मैं तुझे थोड़ी नखरे दिखाऊ,
कभी फोन उठाऊ,
कभी अचानक लापता हो जाऊँ,
कुछ इस कदर मैं तुझे याद अपनी दिलाऊं,
जब हम दोनों फिर से वही पुरानी यादों में खो जाए,
तेरे लिए क्या लिखू,
कभी शब्द बनते हैं,
कभी बिगड़ते हैं,
कुछ ऐसी ही हैं,
तेरी मेरी कहानी...!
- आपको यह कविता कैसे लगी?
- क्या आपके पास भी है कोई ऐसा दोस्त?
- कमेंट बॉक्स में लिखकर अपना विचार हमसे साझा करें।







I have
ReplyDeleteWonderfull friendship 🤗
ReplyDelete