Share:

हसीन कहानी


हसीन कहानी

( एक रूहानी सफ़र )


मोहब्बत की हसीन एक कहानी चाहिए,

सच्चाई से निभाए, वो जवानी चाहिए,

प्यार हो, तकरार हो और हो खुशियां,

मोहब्बत ही रगों में बहानी चाहिए,

इस पागल को सलीके से संभाल सके,

ऐसी कोई दिलकश और सयानी चाहिए।

दिल की बात जो दिल खोल कर करे,

मुकम्मल मुझे ऐसी जिंदगानी चाहिए,

वफ़ा की बाहों में जो सिमट जाए,

जज्बात जताने वाली वो रूहानी चाहिए।

जब मन हो निराश दुनिया की रीत से,

गले लगा कर मुझे समझानी चाहिए,

दौर आए न कभी गलतफहमियों का,

भरोसे की अटूट एक निशानी चाहिए।

मंजिलें हम दोनों के पूरे होंगे,

मेहनत की परचम भी लहरानी चाहिए,

कदम से कदम मिले हर कठिन डगर में,

ऐसी मोहब्बत, हमें रूहानी चाहिए...!


🙏 जय हिन्द 🙏


आपका अपना

अहसास डायरी ✍️


● आपके नज़रिए में एक सच्चे रिश्ते की सबसे बड़ी खूबी क्या होती है ?

● क्या आपको लगता है कि एक रिश्ते में एक पार्टनर का गंभीर होना ज़रूरी है ?

● आज के दौर में जहाँ शक और गलतफहमियाँ आम हैं। ऐसे में भरोसे को अटूट कैसे बनाया जा सकता है ?

● क्या आप मानते हैं कि एक अच्छा पार्टनर आपकी कामयाबी में सबसे बड़ा हाथ रखता है ?

● आज की इस भागदौड़ में क्या आपको लगता है सच्ची मोहब्बत मुमकिन है ?

● नीचे कमेंट्स में अपनी अहसास साझा करे ?


Comments

  1. Bulbul10:26

    Sachhe rishta wahi h jaha ek dusre ki samman ho, bharosa ho aur ek dusre ke liye imandar ho
    🤗

    ReplyDelete

Post a Comment

अपने विचार लिखिए 🤔
अपने अहसास साझा कीजिए 🤝🤗
अपना आशीर्वाद दीजिए 🙌

Popular posts from this blog

Ahasas Diary: Hamare Dil Se Aapke Dil Tak अहसास डायरी: हमारे दिल से आपके दिल तक

रिश्ते की उलझन : दोस्त या प्यार

मां का आंचल: बचपन की यादें