हैप्पी टेडी डे
★ हैप्पी टेडी डे ★
ज़माना ढूंढता है सुकून खिलौनों की दुकानों में,
मेरा सुकून तो बस तुम्हारीं इन बाहों में है,
ये टेडी तो महज़ एक साया है मेरी नामौजदूगी का,
वरना मेरी पूरी कायनात तो तुम्हारी निगाहों में है,
जब भी तन्हाई सताए, इसे ज़ोर से गले लगा लेना,
महसूस करना कि तुम्हारी धड़कन मेरी पनाहों में है,
तुम्हारी मासूमियत के आगे हर तोहफा फीका है,
मैने तुमसे ही तो मोहब्बत का हर सलीका सीखा है,
क्या ज़रूरत है तुम्हें इस मखमली रुई के खिलौने की,
जब मेरी बाहों का घेरा तुम्हारे लिए सबसे खूबसूरत साया है,
इस टेडी में मेरी खुशबू और वफ़ा के धागे हैं,
इसे संभाल के रखना, इसमें मेरा दिल समाया है।
🙏 जय हिंद 🙏
आपका अपना
अहसास डायरी ✍️
● यह कविता आपको कैसी लगी ?
● अगर आपको किसी को अपनी दिल की हाल बयां करना हो, तो हमारे जरिए बोल दीजिए। उनको ये पोस्ट डेडिकेट या शेयर कीजिए।
● नीचे कमेंट में अपनी अहसास साझा करें।





I love teddy 🧸
ReplyDelete