खामोश मोहब्बत
★ खामोश मोहब्बत ★
( एक रानी की कहानी )
कहानी सुनाती हूं रानी की,
एक राजा की दीवानी की,
बातें मधुर वह करती,
पर मन वीरान हर पल रहती,
एक अनचाहा राजा पास है उसके,
दूजा चाहा हुआ, ध्यान में जिसके,
वो जिससे बंध गई रस्मों से,
उसे सम्मान देती हैं,
मगर जो रूह में बसा,
उसे ही जान कहती है।
लोगाें को लगता है,
कि वो किस्मत की धनी है,
पर कोई न जाने उसकी हस्ती,
कैसे बनी है।
किसी की आंखों में आंसु है,
किसी की होंठो पर मुस्कान,
छिपा रखी है जग से मोहब्बत की दास्तान,
जो कैद है कहीं,
उन अनकही मुलाकातों की है।
वो मुस्कुराती है,
ताकि दुनियां सवाल न करे,
कहीं उसके आँसू राजा को बदहाल न करे।
अजीब है ये मोहब्बत का दस्तूर भी,
पास होकर भी वो है मीलों दूर भी,
खुदा की मर्जी थी,
वो रानी आज किसी की हस्ती थीं,
पर कमी उसे राजा की खलती थी,
एक रानी जिसके थे दो राजा,
एक से की शादी पर,
दूजे की आज भी दीवानी...!
🙏 जय हिंद 🙏
अहसास डायरी ✍️
● क्या आपके आसपास भी कोई ऐसी रानी है?
● नीचे कमेंट में अपनी अहसास साझा करें।







Wow so nice apni feeling ko is tarah se likhna amazing
ReplyDeleteHay bahut badiya likhi asha 😊
ReplyDeleteAaj kal har ladki ki life aisi hi ho rahi h ji
ReplyDeleteGood story
ReplyDeleteEmotions of love stories
ReplyDeletePoetry ❤️
ReplyDeleteRaja ki rani raja Aaj bhi intzar me h.
ReplyDeleteBeautiful kavita
ReplyDelete