Share:

हैप्पी वेलेंटाइन

 


★ हैप्पी वेलेंटाइन डे ★


चलो एक कहानी सुनाती हूं,

इश्क की जुबानी सुनाती हूं।

पहली नजर में ही तुमने,

मुझ पर जादू कर दिया,

अब हर सुबह और हर शाम मेरी तुमसे है।

तुम ही मेरा ख्वाब हो,

अब तुम ही मेरी तकदीर हो।

तुम्हारे प्यार में खो जाऊँ मैं,

और बाहों में सिमट कर रह जाऊं मैं।

तुम्हारा नाम लिखा है इस दिल पर,

और किस्मत की लकीरों पर।

तुम ही अब मेरी पूरी दुनियां हो,

साथ तुम्हारा अब उम्र भर निभाएंगे हम।

तुम्हारी खुशी को अपनी खुशी बनाएंगे,

तुम अगर साथ हो तो हर गम भी प्यारा है।

चाहे दूरियां रहे या नजदीकिया,

प्यार हमारा सच्चा रहेगा।

हर लम्हा अब तुमको और ज्यादा चाहेगे,

वेलेंटाइन के इस प्यारे दिन को,

तुम्हारी बाहों में बिताना है।


🙏 जय हिंद 🙏

आपका अपना

अहसास डायरी ✍️


● यह कविता आपको कैसी लगी ?

● अपने वेलेंटाइन को यह कविता शेयर कीजिए ?

● नीचे कमेंट में अपनी अहसास साझा करें।

Comments

  1. Aman mishra07:45

    प्रेम का परिणाम जो भी हो
    लेकिन कर लेना चाहिए
    जीवन में एक बार
    क्योंकि प्रेम मन को पढ़ना सिखाता है,
    भावों को शब्दों में गढ़ना सिखाता है,
    और प्रेम किसी अपने के लिए लड़ना सिखाता है
    इसलिए मुक्त हो जाना एक बार
    दुनिया के सारे बंधनों से
    जब भी कोई प्यार से आवाज़ दे।

    ReplyDelete
  2. Aman mishra07:47

    Happy Valentines Day 🌹

    ReplyDelete

Post a Comment

अपने विचार लिखिए 🤔
अपने अहसास साझा कीजिए 🤝🤗
अपना आशीर्वाद दीजिए 🙌

Popular posts from this blog

Ahasas Diary: Hamare Dil Se Aapke Dil Tak अहसास डायरी: हमारे दिल से आपके दिल तक

रिश्ते की उलझन : दोस्त या प्यार

मां का आंचल: बचपन की यादें